Saturday, 4 July 2026
Monday, 6 April 2026
Library Orientation Program 2026
पी.
एम. श्री केन्द्रीय विद्यालय मुरादनगर
पुस्तकालय अभिविन्यास कार्यक्रम-2026
पी॰ एम॰ श्री केन्द्रीय विद्यालय मुरादनगर में
प्रति वर्ष नए सत्र की शुरुआत में पुस्तकालय अभिविन्यास कार्यक्रम मनाता है | हमने सफलतापूर्वक पुस्तकालय अभिविन्यास कार्यक्रम (Library
Orientation Program) आयोजित किया है। इस सत्र में,
छात्रों को पुस्तकालय के नियमों, पुस्तक
व्यवस्था प्रणाली और पुस्तकें उधार लेने व वापस करने की प्रक्रिया से परिचित कराया
गया। उन्होंने पुस्तकों की देखभाल करने और पुस्तकालय में अनुशासन बनाए रखने के
बारे में भी सीखा।
पुस्तकालय का एक संक्षिप्त दौरा
कराया गया, और छात्रों को कहानी की किताबों, संदर्भ पुस्तकों (reference books), पत्रिकाओं और
डिजिटल संसाधनों जैसे विभिन्न अनुभाग दिखाए गए। सत्र के हिस्से के रूप में,
छात्रों को हमारी डिजिटल लाइब्रेरी से भी परिचित कराया गया
इस पहल का उद्देश्य पढ़ने की
आदतों को बढ़ावा देना, डिजिटल साक्षरता और किसी भी समय, कहीं भी दिलचस्प पुस्तकों तक आसान पहुँच प्रदान करना है। यह अभिविन्यास
जिम्मेदार पाठक बनाने और उनके सीखने की यात्रा का समर्थन करने के लिए उपलब्ध
संसाधनों की विस्तृत श्रृंखला से उन्हें अवगत कराने की दिशा में एक कदम था।
Thursday, 2 April 2026
पुस्तकोपहार उत्सव 2026
पी.
एम. श्री केन्द्रीय विद्यालय मुरादनगर
पुस्तकोपहार उत्सव 2026
पी॰ एम॰ श्री केन्द्रीय विद्यालय मुरादनगर में विद्यालय के प्राचार्य श्री मनोज
कुमार , उप प्राचार्य श्रीमति स्वीटी जैन एवं
पुस्तकालय अध्यक्ष श्री मुकेश कुमार के आह्वान एवं प्रोत्साहन से पिछली कक्षाओं
में उत्तीर्ण छात्र -छात्राओं ने अप्रैल माह में
विद्यालय में आयोजित "पुस्तकोपहार" उत्सव के
अंतर्गत अपनी पिछली कक्षाओं की पुस्तकों को विद्यालय के पुस्तकालय को उपहार स्वरूप
प्रदान किया। तथा ये पुस्तके पुस्तकालय द्वारा विद्यालय के बच्चों को उपहार रूप
में प्रदान की गयीं।
इस
कार्यकम में विद्यालय के प्राथमिक विभाग एवं माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक विभागों
के लगभग 105 बच्चों
ने उत्साहपूर्वक अपना योगदान पुस्तकों के रूप में प्रदान किया।
Tuesday, 31 March 2026
पुस्तकोपहार उत्सव 2026
पी. एम. श्री केन्द्रीय विद्यालय मुरादनगर
पुस्तकोपहार उत्सव 2026
01 अप्रैल
2026 से 07 अप्रैल 2026
Donate Your Old
Textbooks & Help Others Learn
प्यारे विद्यार्थियों…विद्यालय
प्रति वर्ष नए सत्र की शुरुआत में पुस्तकोपहार उत्सव मनाता है | इस उत्सव में छात्र-छात्राएँ
पिछली कक्षा की किताबों को विद्यालय पुस्तकालय में जमा करते हैं और अगर अगली कक्षा
की पुस्तकें उपलब्ध हों तो प्राप्त करते हैं | केन्द्रीय
विद्यालय की पुस्तकोपहार योजना नि:शुल्क है जिसका उद्देश्य पेड़ों को कटने से बचाना
है, क्योंकि कागज़ पेड़ों से ही बनते हैं यदि आप सब इस पुस्तक उपहार योजना/उत्सव में पुरानी कक्षा की पुस्तकों को
दान करके और अगली कक्षा की पुस्तकें प्राप्त करके भाग लेते हैं, तो जाने-अनजाने में कई पेड़ों
को कटने से बचा सकते हैं |
प्यारे बच्चों, केन्द्रीय
विद्यालय के इस पुस्तक उपहार उत्सव में आप बढ़-चढ़ कर हिस्सा लें | आप अपनी पिछली कक्षा की पुस्तकें 01
अप्रैल 2026 से 07 अप्रैल 2026 तक अपने कक्षा अध्यापक/ विद्यालय पुस्तकालय मे जमा करवा सकते हैं |
नोट : कृपया ध्यान रखें — खराब या फटी हुई किताबें न दें |
पुस्तकालयाध्यक्ष



.jpeg)
.jpeg)


.jpeg)
.jpeg)


.jpeg)



.jpeg)

.jpeg)

.jpeg)

.jpeg)
.jpeg)

